
सरायकेला। सरायकेला थाना कांड संख्या 75/26 दिनांक 30 अगस्त 2026 के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लहरी टोला, सरायकेला में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 40 वर्षीय साजिद खान उर्फ मुन्ना खान, पिता स्वर्गीय सुलेमान खान, निवासी लहरी टोला, सरायकेला को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार आरोपी के पैतृक आवास से विभिन्न ब्रांडों की कुल 157 पैकेट सिगरेट, डाबर सरसों आंवला तेल की 6 शीशी, निहार नेचुरल ऑयल की 1 बोतल, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार, चांदी जैसे दिखने वाले 8 सिक्के तथा अन्य सामान बरामद किए गए।



छापेमारी के दौरान आरोपी के राजाबाड़ी के पीछे स्थित किराये के मकान से 500 रुपये के 32 नोट यानी 16,000 रुपये, 50 रुपये के 52 नोट यानी 2,600 रुपये और अलग-अलग मूल्यवर्ग के सिक्कों समेत कुल 736 रुपये भी बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने 1 पेचकस, 1 हथौड़ी और 1 नोज प्लास भी जब्त किया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने साजिद खान उर्फ मुन्ना खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उक्त कांड का उद्भेदन घटना के करीब 24 घंटे के अंदर कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी सरायकेला थाना में मामला दर्ज होने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
बरामदगी में शामिल प्रमुख सामान: 45 पैकेट Wills Flake सिगरेट, 28 पैकेट Gold Flake Premium, 74 पैकेट Gold Flake Indie Mint और 10 पैकेट Marlboro Filter Back सिगरेट समेत नकदी और अन्य सामान।


