
माननीय कुलपति प्रो ० इला कुमार के मार्गदर्शन में महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं सहित बीपीएड के शिक्षकों ने बड़ी जीत दर्ज की है। माननीय कुलपति महोदया ने सभी विजेताओं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर ऐसे अवसर दिए जाएंगे ताकि हमारी छात्राएं खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें ।
झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन राँची के खेलगाँव में किया गया। 19 और 20 तारीख को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां की ओर से जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 13 छात्राओं और 4 शिक्षकों और एक शिक्षिका बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे l पूर्णिमा प्रमाणिक का दोहरा प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए पूर्णिमा प्रमाणिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने डबल्स (Doubles) और मिक्स डबल्स (Mix Doubles) दोनों ही श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।डॉ. प्रभात कुमार महतो की दोहरी सफलता मिली इन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स (Singles) श्रेणी में तृतीय स्थान और डबल्स (Doubles) श्रेणी में द्वितीय स्थान हासिल किया।डॉ. हेमंत कुमार को डबल्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट तालमेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।आर. तेजा सिंगल्स (Singles) वर्ग के कड़े मुकाबलों में अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया । स्पोर्ट्स कौंसिल के निर्देशक डॉ सुधीर कुमार साहु, डॉ पुष्पा कुमारी एवं कमिटी के अन्य सदस्यों ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।




