
आदित्यपुर: दिनांक 29 जनवरी 2026 को आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लाइन टोला, इच्छापुर से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल सरदार उर्फ गोरे, निवासी लाइन टोला, इच्छापुर के रूप में की गई है।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध आरआईटी थाना कांड संख्या 05/26 दिनांक 29.01.2026 के तहत धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट 1959 एवं रेलवे प्रॉपर्टी अनलॉफुल पजेशन एक्ट 2012 की धारा 03 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसके उपरांत आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई।



छापामारी दल में निम्न पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे—
पु.अ.नि. संजीव कुमार सिंह (थाना प्रभारी)
पु.अ.नि. विमलेश कुमार महतो
आ./71 सुरेश चंद्र सबैया
आ./1135 लक्ष्मीकांत सिंह मुंडा
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस अभिलेख के अनुसार अनिल सरदार उर्फ गोरे के विरुद्ध पूर्व में भी आरआईटी थाना में कई मामले दर्ज हैं—
कांड सं. 185/21
कांड सं. 30/21
कांड सं. 71/21
बरामद सामान की विवरणी
लोहे एवं लकड़ी से निर्मित देशी कट्टा – 01
जी.पी.एस. सिस्टम – 02
डेटोनेटर बॉक्स – 02
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा बरामद सामग्रियों के स्रोत की भी पड़ताल की जा रही है।


