
सरायकेला: विश्व हिंदू परिषद सरायकेला-खरसावां की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें धर्मरक्षा निधि की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास जी की अध्यक्षता में किया गया।


बैठक में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश महतो जी उपस्थित रहे। उन्होंने धर्मरक्षा निधि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मंत्री उमकांत महतो जी, बजरंग दल संयोजक अरुण गोराई जी, गौरक्षा सह प्रमुख बिट्टू सतपति जी, गमहरिया अध्यक्ष सिंटू गोराई जी, आदित्यपुर मंत्री गौरव जी, बजरंग दल संयोजक सानु सिंह जी, अरविंद जी, धनंजय स्वर्णकार जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता, धर्म रक्षा से जुड़े विषयों एवं आगामी अभियानों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और हिंदू समाज को संगठित करने का संकल्प लिया।बैठक में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायक रहा।



