
सरायकेला संवाददाता


सरायकेला:-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, खरसावां निवासी एवं पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष जितेन घोड़ाई (59) के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, डॉ. मीरा मुंडा,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, विजय महतो, रामनाथ महतो, बिमल महतो, ज्ञानी साहू, मोहम्मद दिलदार,सांबो राउत,नयन नायक, उत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह देव, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया सुनीता तापे , खालिद खान, सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उनके दाह संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिवंगत जितेन घोड़ाई के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम सम्मान दिया। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जितेन घोड़ाई का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। श्री मुंडा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दाह संस्कार के अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे। सभी ने नम आंखों से जितेन घोड़ाई को अंतिम विदाई दी और उनके व्यक्तित्व एवं कार्यों को याद किया। बता दे की जितेन घोडाई विगत 24 जनवरी 2026 को खरसावां के गौडपुर मैदान मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित नेताजी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर घर लौट रहे थे। इस क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने जख्मी हो गए थे। उनका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था। शनिवार रात के 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद उनका निधन हो गया। हुए अपने पीछे दो पुत्र एवं तीन पुत्री छोड गए है।मौके पर मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, विजय महतो, रामनाथ महतो, विमल महतो, अभिषेक आचार्य, ज्ञानी साहू, मोहम्मद दिलदार, sambi raut,नयन नायक, उत्तम मिश्रा, भावेश मिश्रा, भूपेंद्र सिंह देव, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया सुनीता तापे, खालिद खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।





