
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आदेशानुसार सभी थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से निर्गत अभियुक्तों के विरूद्ध गैर जमानतीय वारंटी की गिरफ्तारी / निष्पादन हेतु दिनांक-16.09.2026 से दि0-18. 09.2026 की रात्रि तक 48 घंटों का विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में जिला के सभी थाना द्वारा कुल 46 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से 17 वारंटी के द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत रिकॉल प्रस्तुत करने के कारण थाना से मुक्त किया गया एवं 29 वारंटी को माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया गया। साथ ही इस विशेष अभियान में कुल 519 गैर जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया।




