
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के झारखंड डायरेक्टर एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कुंवर अनूप सिंह देव को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 21 वर्षों के उल्लेखनीय योगदान के लिए रांची में आयोजित मीराकी झारखंड फैशन शो कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने उन्हें झारखंड के लोगों के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया।


बताया जाता है कि पिछले 21 वर्षों के दौरान कुंवर अनूप सिंह देव ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों के माध्यम से हजारों मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से अनेक लोगों की जान बची और जरूरतमंदों को कठिन परिस्थितियों में सहायता मिली।



सम्मान प्राप्त करने के बाद कुंवर अनूप सिंह देव ने कहा कि जीवन बचाने वाला केवल ईश्वर है और वे स्वयं को मात्र एक माध्यम मानते हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना चाहिए, क्योंकि समय पर की गई छोटी-सी मदद भी किसी पीड़ित व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने इस सम्मान को जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी कुंवर अनूप सिंह देव के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा संबंधी योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।


