Author: Nancy Singh
*नेशनल डेलीगेट्स, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने साझा किए अत्याधुनिक शोध-विचार; उत्कृष्ट शोधपत्रों के लिए प्रियंका कुमारी और संजना वर्मा सम्मानित* नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भौतिकी में उभरते नए आयाम: क्वांटम प्रौद्योगिकी से सतत विकास तक का सफलतापूर्वक समापन हुआ। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से आए 200 से अधिक प्रतिभागियों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान भौतिक विज्ञान में हो रहे नवीनतम शोध, क्वांटम तकनीक, सतत विकास तथा अंतर्विषयी अनुसंधान की संभावनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। समापन सत्र में शोधार्थी वर्ग…
*23 अक्टूबर को मोरहाबादी में 3 हजार ग्राम सभाओं की महाआमसभा का ऐलान, ग्राम सभा मंच की बैठक में वनाधिकार, पेसा नियमावली और मुंडारी खुंटकट्टी गांवों की मान्यता का मुद्दा उठा, सरायकेला-खरसावां से 5 से 6 हजार प्रतिनिधियों के शामिल होने का लक्ष्य, पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचेंगे प्रतिनिधि* खरसावां प्रखंड के नारायणबेड़ा स्थित घुमकुड़िया भवन में सोमवार को पारंपरिक जिला ग्राम सभा मंच, सरायकेला-खरसावां की विशेष बैठक आयोजित की गई। राज किशोर हंसदा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न ग्राम सभाओं के अध्यक्षों के साथ मानकी-मुंडाओं ने भाग लिया। बैठक में वनाधिकार कानून, दलमा इको सेंसेटिव जोन, पेसा नियमावली,…
सरायकेला-खरसावां- जिला आयुष कार्यालय और जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के संयुक्त तत्वावधान में 11वें आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” रखी गई है। आम लोगों को आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने और इसके लाभों की जानकारी प्रसारित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी। आयुर्वेद दिवस पर अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में प्राचार्य श्री राजेंद्र नाथ महतो के उपस्थिति में आयुष चिकित्सा…
सरायकेला- बिहार के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित 37वीं ईस्ट-जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सरायकेला खरसावां जिले के होनहार एथलीट प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रिंस ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रिंस कुमार ने प्रतियोगिता के दौरान 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मिडले रिले रेस में भी बेहतरीन दौड़ लगाते हुए दूसरा पदक हासिल किया। इन दोहरे पदकों के साथ उन्होंने न केवल अपने जिले, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय…
आदित्यपुर: मदन मोहन नगर स्थित मदन मोहन पब्लिक स्कूल ने स्थापना के पहले ही वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. विद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से दसवीं तक पढ़ाई की मान्यता मिल गई है. स्कूल प्रबंधन के अनुसार आवश्यक प्रक्रियाओं और मानकों को पूरा करते हुए सीबीएसई से मान्यता के लिए आवेदन किया गया था और विद्यालय को पहले ही प्रयास में सफलता मिली. वैसे यहां +2 तक की व्यवस्था की गई है. जल्द ही प्लस टू की मान्यता के लिए अप्लाई किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि विद्यालय इसी वर्ष अस्तित्व में आया है. यहां नर्सरी से…
चांडिल: चांडिल में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार शाम 4 बजे की रिपोर्ट के अनुसार डैम का जलस्तर 180.45 मीटर आरएल दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए डैम के सभी फाटक खोल दिए गए हैं। फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। लगातार बारिश और डैम से पानी की निकासी के कारण सुवर्णरेखा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। इससे नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से…
सरायकेला-खरसावां, 21 सितम्बर 2026 : झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी (JTDS), डीपीएमयू सरायकेला-खरसावां द्वारा संचालित तथा नाबार्ड द्वारा पोषित लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम (LEDP) के तहत राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमडीह में आयोजित 10 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम चरण 07 से 14 सितम्बर 2026 तथा द्वितीय चरण 20 से 21 सितम्बर 2026 तक संचालित हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में 5 स्वयं सहायता समूहों की कुल 50 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पेपर प्लेट एवं दोना निर्माण की तकनीक, मशीन संचालन, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पाद…
सरायकेला : आम जनता तक मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से समाधान का संदेश पहुँचाने तथा न्याय व्यवस्था में मध्यस्थता की भूमिका के प्रति व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सिविल कोर्ट, सरायकेला से दो विशेष जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राँची के निर्देश के अनुरूप की गई। दोनों जागरूकता वाहनों को श्री रामाशंकर सिंह, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा हरी झंडी…
*ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड जवान की अचानक मौत हाई ब्लड प्रेशर से तबीयत बिगड़ने के बाद रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम* सरायकेला में सोमवार को ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे होमगार्ड जवान दिनेश गोप (37) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दिनेश गोप घुटुसाई के रहने वाले थे और रेफरल अस्पताल संजय में होमगार्ड जवान के रूप में पदस्थापित थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश गोप सोमवार सुबह रेफरल अस्पताल संजय में अपनी ड्यूटी पूरी करने…
सरायकेला-खरसावां। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड के निदेशक श्री छवि रंजन ने सोमवार को दुगनी स्थित आर्चरी अकादमी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल सुविधाओं की जानकारी ली तथा खिलाड़ियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान अकादमी की प्रमुख समस्याएं निदेशक के समक्ष रखी गईं। बताया गया कि बिजली बिल के बकाए के कारण अकादमी परिसर में लगा हाईमास्ट लाइट लंबे समय से नहीं जल पा रहा है। वहीं अकादमी के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं, जिससे खिलाड़ियों एवं परिसर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।…
