
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड के छोटा ताडुआ गांव की रहने वाली 42 वर्षीय कबिता देहुरी की शनिवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बीते 24 जुलाई को घर में भोजन बनाते समय आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां कई दिनों तक उनका उपचार चलता रहा।परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान अस्पताल का करीब 42 हजार रुपये का बिल बन गया था। आर्थिक तंगी के कारण परिवार के लिए इस राशि का भुगतान करना मुश्किल हो गया था।मामले की जानकारी मिलने पर बहरागोड़ा विधायक **समीर कुमार मोहंती** ने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर परिवार की मदद की। उनके हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन ने पूरा बकाया बिल माफ कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली।शनिवार शाम महिला का शव गांव पहुंचने पर परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में मिली यह सहायता परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई।




