
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI


बहरागोड़ा:-बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खण्डामौदा पंचायत के फूलबड़िया गांव के पास सोमवार को खेत में काम कर रहे एक मजदूर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी **लक्ष्मण मुंडा (35)** खण्डामौदा में अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर मजदूरी का काम करता था। सोमवार को वह रोज की तरह मजदूरी करने फूलबड़िया गांव के पास खेत में गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और खेत में काम करते समय तेज आवाज के साथ उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई।आकाशीय बिजली गिरते ही लक्ष्मण मुंडा जमीन पर गिर पड़ा। घटना को देखते ही आसपास मौजूद लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर खेत के किनारे ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।घटना की सूचना बरसोल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया।वहीं, घटना की जानकारी पश्चिम बंगाल में रहने वाले मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।बताया जा रहा है कि अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है। बारिश के मौसम में खेतों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।





