
जमशेदपुर: भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ, नई दिल्ली के तत्वावधान में एवं झारखंड वूमेन्स फुटबॉल एसोसिएशन के आयोजन में वार्षिक आमसभा (Annual General Body Meeting) का आयोजन जमशेदपुर के द कैनेलाइट होटल में किया गया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से महिला फुटबॉल महासंघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।


महासंघ के चेयरमैन मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि बैठक में देश में महिला फुटबॉल को और मजबूत बनाने, प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में अवसर उपलब्ध कराने तथा टीमों के बेहतर संचालन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इसके साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक स्पॉन्सरों को महिला फुटबॉल से जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।



बैठक में झारखंड सचिव अहमद अंसारी, महासंघ के कोषाध्यक्ष साजित जॉन सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने महिला फुटबॉल के विकास के लिए मिलकर कार्य करने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला फुटबॉल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और प्रतियोगिताओं का मंच देने की है। बैठक में इसी दिशा में आगे की कार्ययोजना तैयार की गई।


