
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा-राजनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि हुए भीषण सड़क हादसे ने बहरागोड़ा के भंडारशोल गांव में मातम पसरा दिया। हादसे में भंडारशोल निवासी **नीलकंठ जाना** की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।रविवार को नीलकंठ जाना का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भंडारशोल पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं।इसी बीच **भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर** नीलकंठ जाना के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।राजकुमार कर ने कहा कि नीलकंठ जाना का असामयिक निधन बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इतनी कम उम्र में उनका इस तरह चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष **कबींद्रनाथ कुंडू, निरंजन जाना, पूर्णिमा जाना, कमल कांत बैरा और धनंजय जाना** सहित कई लोग मौजूद रहे।




