
चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, आदित्यपुर–2 (सरायकेला-खरसावां, झारखंड) एवं गायत्री परिवार MIG के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18 जनवरी 2026, रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती तथा स्वर्गीय कमला देवी की पुण्य स्मृति में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर MIG दुर्गा पूजा मंडप, आदित्यपुर–2 में संपन्न हुआ।


इस मानवीय एवं सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम में रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। शिविर के दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षण में सहायक सिद्ध होगा।



कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र सिंह, MIG दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री एन. के. तनेजा, नरेंद्र मोदी फैंस क्लब के संरक्षक श्री सतीश शर्मा, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक श्री अरिजीत सरकार एवं पूर्व पार्षद श्री सुधीर चौधरी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही समिति के मुख्य संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिन्हा, उपाध्यक्ष ज्योति शंकर प्रसाद, गुंजन सहाय, अमित सिन्हा, अरविंद कुमार, सचिव मनोज सिन्हा (पप्पू), ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, नीरज सिन्हा, नवल किशोर श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, रोहित सिन्हा, अर्णव सिन्हा (युवा सदस्य), धीरेन्द्र प्रसाद, गणेश विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, टीम प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम की सक्रिय भूमिका रही।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और मानवता को मजबूत बनाते हैं।


