
माननीय कुलपति प्रोफेसर इला कुमार के मार्गदर्शन से आज दिनांक 24.4.2026 जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय बी.पी.एड फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के द्वारा तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को जे.आर.डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बास्केटबॉल एवं स्विमिंग का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन डॉ हसन इमाम मालिक अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच, मैनेजर हेल्थ एंड वैलनेस स्पोर्ट्स टाटा स्टील के द्वारा किया गया साथ में बी.पी.एड विभागाध्यक्ष डॉ सजीत कुमार महतो, सहायक प्राध्यापक डॉ हेमंत कुमार, डॉ सौरभ मंडल सहित दोनों सत्र की सभी छात्राएं उपस्थित हुई। प्रशिक्षण में तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को बास्केटबॉल के कोच राकेश कुमार ने विभिन्न प्रकार के पासिंग, रिसीविंग और ड्रिबलिंग के कौशल सीखने तैराकी में महिला प्रशिक्षक के द्वारा प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को स्विमिंग के प्रारंभिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया।




