
सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से महिला फुटबॉल एकेडमी खरसावां के लिए एक ट्रायल कैंप का आयोजन किया गया। सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित इस कैंप में लगभग 50 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल कैंप का उद्घाटन करते हुए डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार ने कहा कि इस कैंप के आयोजन का उद्देश्य जिले की महिला खिलाड़ियों को संगठित कर एक मंच प्रदान करना है ताकि इन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके। बता दें कि सरायकेला खरसावां में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए पांच टीमों का गठन कर लिया गया है । जिले के प्रसिद्ध छह टीमों के मध्य लीग का आयोजन मार्च माह में होगा। ट्रायल कैंप के आयोजन में मुख्य भूमिका खरसावां महिला फुटबॉल क्लब के सचिव पिनाकी रंजन, प्रशिक्षक संजय सुंडी, विजय दिग्गी ने निभाई । इस दौरान वीरेन पॉल, कुश मिंज, देवा नायक, सुरेश महतो, दिकू माझी सहित कई लोग उपस्थित थे।




