
भारी बारिश से चांडिल डैम के सभी फाटक खोले गए, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट


लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने पर रविवार को डैम के सभी फाटक खोल दिए गए। इसके बाद स्वर्णरेखा नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, नदी में प्रवेश नहीं करने और निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा लोगों से केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।





