
बहरागोड़ा/संवाददाता-BAPI बहरागोड़ा- वर्षों से बिजली की बदहाल व्यवस्था, बार-बार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से त्रस्त बहरागोड़ा की जनता का गुस्सा अब सड़कों पर उतरने लगा है। मंगलवार को भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष **राजकुमार कर** के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग, बहरागोड़ा पावारहाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिकारियों को मांगों से भरा ज्ञापन सौंपा।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर है। गांवों में जर्जर तार और टूटे-फूटे खंभे हादसों को न्योता दे रहे हैं, जबकि लो-वोल्टेज की समस्या से किसानों, छात्रों और छोटे व्यवसायियों का जीवन प्रभावित हो रहा है।ज्ञापन में स्पष्ट मांग की गई कि क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए, बार-बार होने वाली बिजली कटौती बंद की जाए, जर्जर तार और खंभों को अविलंब बदला जाए तथा लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।मंडल अध्यक्ष **राजकुमार कर** ने कहा कि यदि विद्युत विभाग ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा और जनता की आवाज को सड़क से लेकर प्रशासन तक बुलंद किया जाएगा।इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता **काजल महाकुड़**, मंडल महामंत्री **अपूर्व सुंदर दास**, **उत्पल पैडॉ**, उपाध्यक्ष **मंजुला पलाई**, **मिहिर दलाई**, **कबिंद्रनाथ कुंडू**, **भक्तिश्री पांडा**, **शुक्ला घोष**, **तरुण बैरा**, युवा नेता **प्रह्लाद घोष**, **समीर सेनापति**, **निरंजन जाना**,*पिक्लू घोष**,*भवरंजन महतो** एवं **जगन्नाथ नायक** सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बहरागोड़ा की जनता अब यह सवाल पूछ रही है कि आखिर कब तक अंधेरे में जीवन बिताना पड़ेगा? क्या विभाग जनता की पीड़ा समझेगा, या फिर जनआक्रोश की आग और भड़केगी?




