
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड के मोहुलडांगरी गांव निवासी दिव्यांग कमल बिधानी पिछले 5 से 10 सालों से एक नॉर्मल साइकिल के सहारे जीवन गुजार रहे हैं । धूप हो या बारिश, कमल इसी साइकिल से रोजाना आना-जाना करते हैं और काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।कमल बिधानी का कहना है कि उन्हें आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। बारिश और धूप में नॉर्मल साइकिल चलाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। इसलिए उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि उन्हें एक ई-ट्राई साइकिल मिल जाए। उन्होंने बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती से भी इस संबंध में मांग की थी। कमल का कहना है कि अगर उन्हें ट्राई साइकिल मिल जाए तो उनके आने-जाने में काफी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए ट्राई साइकिल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर कमल बिधानी को अविलंब ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए।फिलहाल कमल की इस गुहार पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दिव्यांग कमल को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मदद करेगा।




