
बहरागोड़ा:-मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय हों कार्यकर्ता : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी………….


बहरागोड़ा/संवाददाता: -BAPI



बहरागोड़ा:- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, जबकि अपात्र या फर्जी प्रविष्टियों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूरी की जानी चाहिए।बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबांध और पाटपुर पंचायत में भाजपा द्वारा नियुक्त बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करें।बैठक के दौरान डॉ. गोस्वामी ने दावा किया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता सूची में अपात्र नाम शामिल होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिए आवश्यक है और इस दिशा में सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बाप्तू साव, श्रीवत्स घोष, राजकुमार कर, अपूर्व सुंदर दास, मंजुला पलाई, उत्पल पैरा, भक्तिश्री पांडा, महादेव बैठा, कबींद्रनाथ कुंडू, समीर सेनापति, नारायण मंडी, भवरंजन महतो, तरुण बैरा, प्रह्लाद घोष, कौशिक मैती, मिहिर दलाई, कमलेश साव, राजू महतो, श्यामसुंदर पाल, मनोज पाल, खोकन पाल, रंजीत धावरिया, ओमप्रकाश पलाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


