
बहरागोड़ा/संवाददाता:–BAPI बहरागोड़ा:–दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बहरागोड़ा पुलिस सतर्क हो गई है। त्योहार के मद्देनजर झारखंड और ओडिशा की सीमा से सटे क्षेत्रों में वाहनों की जांच अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। वाहन जांच के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे जांच के दौरान सहयोग करें तथा दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।




