
आदित्य कुमार उम्र 6 वर्ष पिता का नाम संतोष ठाकुर माता का नाम किरण देवी जो जो बागुन नगर पीओपी का रहने वाला है। यह बच्चा कल रोते बिलखते नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रांगण में पहुंचा जो अपने माता-पिता के साथ था। इस बच्चे के पेट के अंदर अपेंडिक्स फट चुका था जो पेट के अंदर काफी जहर फैल गया था माता-पिता इस बच्चे को ऑपरेशन कराने में लाचार था ।ठीक उसी समय यह बात नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के अध्यक्ष श्री मदन मोहन सिंह जी के संज्ञान में पहुंचा उन्होंने तुरंत ही इस बच्चे के ऑपरेशन का आदेश पारित किया और इस बच्चे का ऑपरेशन कर इसकी जान की रक्षा की गई जो बिल्कुल ही निशुल्क था।Dr soumya Ghosh , Pediatric surgeon, ने अपनी कुशल ता का परिचय देते हुए तुरंत ही उसे बच्चे का ऑपरेशन किया और बच्चे को बचाने में सफल रहा।




