
प्रेस विज्ञप्ति


झारखंड एबोरजिनल घासी ऑर्गेनाइजेशन (जागो) कि से कोल्हान स्तरीय हासा, भाषा परम्परागत रिति रिवाज, रोजी-रोजगार पर परिचर्चा आयोजन किया गया



आज जागो संगठन कि ओर से गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में सुबह 11 बजे से संतोष मुखी के अध्यक्षता में झारखंड एवं कोल्हान प्रमंडल स्तरीय हासा, भाषा परम्परागत रिति रिवाज रोजी-रोजगार पर गहनता से विचार मंथन करते हुए परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में घाटसीला के संजय बेहरा एवं जागो संगठन के सुमंत मुखी मौजूद थे साथ ही संचालन रमेश मुखी ने किया जिसमें घासी समाज के अस्तित्व को बचाने कि दिशा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया और तय किया गया है कि पेसा के तहत समाज के लोगों को पूरे कोल्हान प्रमंडल में जागरूक किया जाएगा छोटे छोटे बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा पर्चा पोस्ट को माध्यम बनाया जाएगा और अंत में धन्यवाद ज्ञापन जागो के महासचिव जोलेश मुखी ने दिया जिसमें संघर्ष करने कि रणनिती तैयार किया जाएगा।
आज के बैठक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां से घासी समाज के लोगों ने भाग लिया


