
आज दिनांक 12/08/26 को जिला बिधिक सेवा, प्राधिकार सरायकेला खरसावां के आदेश अनुसार अधिकार मित्र हरि कुंभकार एवं दिनेश कुंभकार ने रीडिंगदा गांव में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अधिकार मित्रों ने नालसा द्वारा चलाए जा रहे हैं जागृति योजना के बारे में ग्रामीण जनता को जानकारी दिए जैसे की न्याय सबके लिए’ लोकतंत्र की मूल आत्मा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39A के तहत राज्य का यह कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण कोई भी नागरिक न्याय पाने से वंचित न रह जाए। इसी संवैधानिक लक्ष्य को साकार करने के लिए भारत के राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) ने वर्ष 2025 में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए ‘जागृति योजना’ (JAGRITI – Justice Awareness for Grassroots Information and Transparency Initiative) की शुरुआत की। यह योजना कानूनी साक्षरता और पारदर्शिता को ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। जागृति योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में न्याय प्रणाली की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आज भी देश की एक बड़ी आबादी (विशेषकर ग्रामीण और वंचित वर्ग) अपने बुनियादी अधिकारों और कानूनी उपचारों से पूरी तरह अनभिज्ञ है। नालसा जागृति योजना का मुख्य उद्देश्य कानून की जानकारी को अदालतों और मोटी फाइलों से बाहर निकालकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। “जागरूकता ही अधिकार है” के मंत्र पर आधारित यह पहल कानूनी अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर नागरिकों का विधिक सशक्तिकरण करती है साथ मे फसल बीमा योजना का आबेदन भी बितरण किया गया कार्यक्रम मे ग्रामीण जनता महिला, पुरुष उपस्थित हुए!




