
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खुंटपानी गाँव पुरुनियाँ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित एक केंद्रीय पेंशन योजना है, जो हमारा झारखंड के कई जिलों में वृद्धाओं का पेंशन नहीं मिल रहा है 5 महीना से, वृद्धाओं का कहना है 1000 जो महीना मिलती है उससे हमारे जीवन यापन गुजराती है। वृद्धाओं को वृद्धा पेंशन रोक देना केंद्र सरकार की यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण नीति है। झारखंड सरकार जिला के जिला प्रशासन संज्ञान लेकर वृद्धाओं को पेंशन दिलाने का जल्द से जल्द प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजें।


खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने वृद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा पूरे झारखंड राज्य में 24 जिले में यह समस्या है वृद्धाओं को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन नहीं मिलना यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण केंद्र सरकार की नीति है। इस पर झारखंड सरकार जिला प्रशासन संज्ञान जरूर ले और वृद्धाओं की जो गाइडलाइन के अनुसार संवैधानिक तौर से ₹1000 महीना पेंशन देने की कृपा करें। आम जनता से मैं यही अपील करता हूँ जिनको भी वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,दिव्यांग पेंशन की समस्या है वह स्थानीय जनप्रतिनिधि और पंचायत सचिव से जरूर मिलकर इस समस्या का समाधान करें।





