
सरायकेला – सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कदमड़ीहा में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री कालिदास महतो ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कपरा मुर्मू को समिति का अध्यक्ष तथा श्री राजाराम महतो को उपाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में नवगठित समिति के सदस्यों को विद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पंचायत के पूर्व उपमुखिया श्री राजाराम महतो, संकुल साधन सेवी श्री राजकुमार प्रधान, ग्राम प्रधान श्री साहेबराम महतो, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिलीप कुमार महतो, शिक्षक खेला मुर्मू, शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी, दुर्गा चरण महतो, बुधेश्वर महतो, प्रमिला महतो सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक का समापन विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।




