
खरसावां :: कुडमी समाज द्वारा खरसावां प्रखण्ड अन्तर्गत सांडेबुरु गाँव के मैदान पर कल एक दिवसीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुडमी समाज के गाँवों से कुल 24 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला लकड़वाद और कृष्णापुर के बीच हुआ जिसमें लकड़वाद ने कृष्णापुर को हराकर जीत की खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में उदालखाम और सांडेबुरु के खिलाडियों का भी खेल प्रदर्शन अच्छा रहा। टूर्नामेंट में लकड़वाद को प्रथम पुरस्कार स्वरूप नगद राशि 25000/- रु, कृष्णापुर को द्वितीय पुरस्कार राशि 16000/-, उदालखाम एवं सांडेबुरु टीम को दस दस हजार रूपए क्रमश: तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार राशि दी गई।


विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए फूटबाॅल टूर्नामेंट आयोजन के संयोजक दिनेश कुमार महतो ने कहा कि कुडमी समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बंधने के लिए ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिससे लोगों में आपसी भाई चारा पैदा होती है। एकता और भाई चारा से समाज का विकास संभव है। ज्ञात हो कि टुर्नामेंट के एक टीम से केवल एक ही गाँव के कुड़मी (महतो) खिलाड़ी ही खेले जो चौंकाने वाली बात है।



मौके पर दिनेश कु० महतो, डॉ. जगदीश प्रसाद महतो, सत्यजीत महतो, राजेश महतो, श्रीवास्तव महतो, कीपर महतो, विश्वजीत महती, चर्तुभुज भहतो, संदीप भहतो, शेखर भहतो, मंगल दास, सुनील महतो, सुबोध महतो आदि उपस्थित थे।


