
36वीं नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप (दिनांक 19 से 22 जनवरी 2026) में भाग लेने के लिए 36वीं ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल टेनिस बॉल क्रिकेट बोर्ड की महिला एवं पुरुष टीम 17 जनवरी को नागपुर के लिए रवाना हुई। इस चैंपियनशिप हेतु श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में 10 दिनों का चयन शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें महिला एवं पुरुष टीमों के खिलाड़ियों का चयन किया गया।


महिला टीम (कप्तान : रिंकू तिवारी) उषा महतो, सुप्रिया जोंको, बैजन्ती तिरिया, सुखमति तिरिया, प्रीती डूंगडूंग, मोनिका सुंडी, रश्मि सोय, जे. वाणी श्री, कोमल कुमारी, चांदनी सिंह, आयशा कुमारी, अन्नू मौर्या, चिंता कुमारी, पूनम पूर्ति।



पुरुष टीम (कप्तान : हेमंत महतो) दीपक समद, संजय महतो, अमित राणा, मोहित तांती, प्रीतम मंडल, गगन महतो, प्रकाश मंडल, जुनैद अंसारी, शेख अलफैज, सरफुद्दीन अंसारी, अर्नब चंदा, सागर महाकुर, बुधराम मुंडा।
टीम के कोच के रूप में श्री सूर्यजीत सिंह एवं डॉ. प्रभात महतो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में कुल 19 विद्यार्थी श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं श्रीनाथ विश्वविद्यालय से हैं, जिनमें 11 बालिकाएं एवं 8 बालक शामिल हैं। टीम को विश्वविद्यालय प्रबंधन, कुलपति, कुलसचिव, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या एवं सचिव श्री रंजीत कुमार सिंह ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।


