
खरसावां प्रखंड के गोन्दपुर मैदान पर नेताजी नॉकआउट फुटबॉल दो दिवसीय महाकुंभ प्रतियोगिता के लिए समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक और विधायक मंगल सिंह सोय की अध्यक्षता में संपन्न हुई प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष खरसावा के गोन्दपुर मैदान में 22 से 23 जनवरी को नेताजी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा इसमें 16 टीमों भाग लेंगी।


पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 22 जनवरी को सुबह 9:00 बजे होगा। समापन सह पुरस्कार वितरण 23 जनवरी को शाम 5:00 बजे होगा समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को 40 हजार, उपविजेता को 30 हजार तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 10 , 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने कोल्हान के फुटबॉल प्रेमी को टूर्नामेंट में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करने के लिए अपील किया है। बैठक में उपस्थित रामनाथ महतो, शिव शंकर हेंब्रम, रविंद्र नाथ राय, Sanjay jungko, Kishor kaivat, धासिया होनहागा, दुर्गा हेंब्रम सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।





