
खरसावां सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा पहली बार सरायकेला खरसावां जिला में महिला फुटबॉल लीग का आयोजन होने जा रही है. इस जिला लीग में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा तथा उन्हें राज्य और देश की टीम में खेलने का अवसर प्रदान होगा. जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव तथा 7 साइड संगठन के अध्यक्ष द्वारा जारी संयुक्त बयान में यह कहा गया है कि आगामी 1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच महिला फुटबॉल क्लबोन का रजिस्ट्रेशन होगा जिसमें क्लब रजिस्ट्रेशन के लिए₹1000 तथा खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति खिलाड़ी₹50 देना होगा साथ ही आधार कार्ड, तीन रंगीन फोटो जमा करना होगा. रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच जबकि प्रतियोगिता 20 फरवरी से शुरू होगी.


ज्ञात हो कि सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन 2006 से कई महिला खिलाड़ियों को राज्य एवं देश की टीम से खेलने का अवसर दे चुकी है. श्रीमती को दादा, शांति पड़िया जमुना गोप चांदनी मुंदरी मैं जयंती देवगन ललिता तिरिया धनेश्वरी महतो बबीता महतो बसंती घाघरा जैसे दर्जनों खिलाड़ी राज्य और देश की टीम से खेल चुके हैं. जो भी महिला फुटबॉल क्लब इस जिला फुटबॉल लीग में भाग लेना चाहते हैं 94319 64186 नंबर पर फुटबॉल लीग के संयोजक पिनाकी रंजन से संपर्क कर सकते हैं.





