
सिदाडीह। श्री श्री सार्वजनिक मनसा पूजा समिति, सिदाडीह की ओर से मनसा पूजा के अवसर पर 18 सितंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 17 सितंबर को विधिवत घटवारी उठाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति जमशेदपुर के साथी डांस ग्रुप के कलाकारों द्वारा की गई।


कार्यक्रम में कलाकारों ने हिंदी, बांग्ला एवं झूमर सहित विभिन्न भाषाओं और लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पूरी प्रस्तुति पारिवारिक एवं मनोरंजक रही। 80 के दशक के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और कार्यक्रम का आनंद उठाया।



कार्यक्रम का शुभारंभ विटापुर पंचायत के मुखिया श्री इंद्रजीत उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया एवं कार्यकम को विधिवत बनाए रखने की सभी से अपील की साथ ही नशा मुक्ति कैसे हमारे पंचायत को करें इस पर भी अपनी बात रखी एवं युवा शक्ति को आगे आने की बात रखी ताकि एक अच्छे समाज बनाने में सबका भागीदारी रहे । इस अवसर पर रायडीह मौजा के ग्राम प्रधान हीरा सरदार एवं कादम्बेड़ा मौजा के ग्राम प्रधान मंगला उरांव भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रायडीह ग्राम संगठन के सचिव, नेक्सभूमि फाउंडेशन के बिष्णु सिंह सरदार, जयसिंह सरदार, शिवचरण महतो, सुरेश महतो, राजीव महतो, निर्मल महतो, गौतम महतो, समीर सरदार, प्रेमचंद सरदार, सुखराम सरदार, पुटु सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मनसा पूजा के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने ग्रामीणों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक जुड़ाव का अवसर प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में मनसा पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


