
जमशेदपुर:: युवा हृदय सम्राट एवं पूर्व छात्र नेता अजय सिंह का जन्मदिन आगामी 31 जनवरी को ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक दीपक महतो एक खुर्शीद आलम ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर युवा आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है। एक विशाल बाइक रैली के रूप में आदित्यपुर से चलकर बिष्टुपुर आएगी व्ही युवा शक्ति दिवस बैनर के माध्यम से सभी युवा साथियों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि युवा शक्ति दिवस का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक नशा से मुक्त दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा समाज निर्माण में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। पूर्व छात्र नेता अजय सिंह वर्तमान में महामंत्री, कांग्रेस, झारखंड प्रदेश के पद पर हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है।




