Author: Sanjay Satpathy
आदित्यपुर। आदित्यपुर-2 के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रेलवे शिव मंदिर के संरक्षक श्रीनिवास यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 62 वर्षीय श्रीनिवास यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही आदित्यपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उनके शुभचिंतकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस…
निताई तांती के श्राद्धकर्म में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, परिजनों ने निभाए अंतिम संस्कार के दायित्व
आदित्यपुर। आदित्यपुर-1 स्थित गुमटी बस्ती, रेलवे फाटक के समीप निवासी निताई तांती के निधन के बाद सोमवार को आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। निताई तांती का निधन 25 सितंबर 2026 को हुआ था। उनके निधन से परिवार और परिचितों के बीच शोक की लहर है। श्राद्धकर्म के तहत 4 अक्टूबर को दशक्रर्म (घाट) की रस्म पूरी की गई। इसके बाद 5 अक्टूबर, सोमवार को ब्राह्मण भोज एवं कुटुम्ब भोज का आयोजन किया गया। परिजनों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ सभी पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का…
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पिता एवं जनवादी विचारों के लिए पहचाने जाने वाले स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थान आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 16 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम से पूर्व पुत्र पंकज कुमार सिंह एवं पुत्रवधू अस्मिता कुमारी द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं…
घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में आयोजित हिंदी पखवाड़ा–2026 का भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह-सह-संगोष्ठी स्वामी विवेकानंद सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में हिंदी के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व के साथ शिक्षा, प्रशासन, तकनीक, पत्रकारिता, शोध और आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में हिंदी की बढ़ती उपयोगिता एवं संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता, संस्कृति, संस्कार और ज्ञान-परंपरा की सशक्त वाहक है। उन्होंने हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करने तथा इसके…
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ)–इंटक के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड की महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती जयन्ती दास को श्रमिक एवं महिला श्रमिक अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के 25 राज्यों की प्रदेश महिला अध्यक्षों सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मान समारोह में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हौशिलाप्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एस.एस. सोलंकी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुलकर्णी एवं महाराष्ट्र राज्य प्रवक्ता सुचेता कुलकर्णी समेत संगठन के…
सरायकेला। आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर को दुमका स्थित तीरंदाजी अकादमी, कुमरा दुधानी विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता को लेकर सरायकेला के दुगनी मैदान में चयन ट्रायल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जूनियर तीरंदाजों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन ट्रायल में इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व वर्ग के जूनियर पुरुष एवं महिला तीरंदाजों ने भाग लिया। इंडियन राउंड जूनियर पुरुष वर्ग में माधो बिरुआ, नितेश मार्डी, सुमीत सोरेन, दशमत…
सरायकेला: सरायकेला नगर क्षेत्र के सरगीडीह वार्ड नंबर 4 में शनिवार को आस्था और भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन हुआ। यहां वर्षों पुराने पीपल के पेड़ के नीचे भगवान शनिदेव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्रतिमा का उद्घाटन सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया। बताया गया कि सुरेश प्रसाद साह (वृंदा), वर्तमान निवासी आरा (बिहार), का पैतृक संबंध सरायकेला के सरगीडीह से है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1967 में बाल्यावस्था के दौरान उन्होंने यहां पीपल का एक छोटा पौधा लगाया था। समय के साथ वही पौधा आज विशाल वृक्ष का रूप ले…
सरायकेला। केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) कानून, 2026 यानी MMDR के विरोध में शनिवार को सरायकेला प्रखंड मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। झामुमो सरायकेला प्रखंड भाग-1, भाग-2 एवं नगर कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने के दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर झारखंड के अधिकार एवं हितों की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था और पहचान प्राकृतिक संसाधनों से गहराई से जुड़ी हुई…
खरसावां। आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र भवन में शनिवार को ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी हो समाज महासभा की ओर से किया गया। समारोह में हो भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से संचालित तुर्तुंग प्रोजेक्ट के तहत हो भाषा सीखने वाले करीब 200 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।स मारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने…
सीनी। सेंट जेवियर्स स्कूल, सीनी में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीनी ओपी थाना प्रभारी विनय कुमार, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल एवं प्रोजेक्ट के बारे में…
