
खरसावां. खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में मजदूर दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यायल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान द्वारा विद्यालय के सभी गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. सर्वप्रथम सभी कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उसके पश्चात उन्हें उपहार वितरण भी किए गए. इस अवसर पर निदेशक श्री प्रधान ने कहा कि यह दिन उन मेहनतकश लोगों को समर्पित है, जिनकी कड़ी मेहनत से समाज और अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत होती है.।


मजदूर दिवस सिर्फ एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि यह श्रमिकों के अधिकारों, उनके संघर्षों और उनकी उपलब्धियों का प्रतीक भी है. इस अवसर पर विद्यायल के छात्र छात्राओं को मजदूरों के अधिकारों की याद दिलाना, श्रमिकों के योगदान का सम्मान, सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने को प्रेरित किया गया. इस अवसर पर विद्यायल के प्रधानाध्यापिका सारिका कुमारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे.





