Author: Debashish Nayek
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के समीप हुआ, जहां उड़ीसा के जामसोला से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक कार (DL4CAN 3091) अपने आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से जा भिड़ी।मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।हादसे में कार चालक उड़ीसा के कटक निवासी लक्षण दत्त गंभीर रूप से…
बहरागोड़ा/जमशेदपुर:-पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना पुलिस ने कीमती रत्नों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य के पन्ना (एमराल्ड) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय पातर, सिद्धेश्वर कालिंदी तथा स्नेहाशिष मंगराज के रूप में हुई है। इनमें विनय पातर…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPIबहरागोड़ा:-बहरागोड़ा में जिला प्रभारी दिनेश कुमार का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन, संगठन विस्तार पर दिया विशेष जोर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक बहरागोड़ा स्थित रंजीत बाला सभागार में जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।बैठक में पिछले मासिक बैठक में दिए गए संगठनात्मक दायित्वों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:- बढ़ती जनसंख्या आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुकी है। सीमित संसाधनों के बीच लगातार बढ़ती आबादी का असर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, आवास और विकास की योजनाओं पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के अवसर पर शनिवार को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक माह तक चलने वाले विशेष जनजागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान **11 जुलाई से 10 अगस्त** तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में संचालित किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी **डॉ. उत्पल मुर्मू**…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड के मोहुलडांगरी गांव निवासी दिव्यांग कमल बिधानी पिछले 5 से 10 सालों से एक नॉर्मल साइकिल के सहारे जीवन गुजार रहे हैं । धूप हो या बारिश, कमल इसी साइकिल से रोजाना आना-जाना करते हैं और काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।कमल बिधानी का कहना है कि उन्हें आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। बारिश और धूप में नॉर्मल साइकिल चलाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। इसलिए उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि उन्हें एक ई-ट्राई साइकिल मिल जाए। उन्होंने बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती से भी इस संबंध में मांग…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में स्थित प्राचीन बाबा चित्रेश्वर धाम न केवल झारखंड, बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह शिवधाम अपनी धार्मिक महत्ता और ऐतिहासिक पहचान के कारण हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।लेकिन विडंबना यह है कि जिस धाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु भगवान के दर्शन की आस लेकर आते हैं, उसी धाम तक जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में है। चित्रेश्वर धाम के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक जाने वाला मार्ग जगह-जगह जलजमाव और कीचड़…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:- एक ओर सरकार ग्रामीण विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की बहोलिया पंचायत अंतर्गत बहोलिया (बी) गांव की तस्वीर उन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। गांव में चारों ओर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सड़कें पानी में डूबी हैं और लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।सबसे चिंताजनक बात यह है कि बहरागोड़ा से प्रसिद्ध बाबा नगरी चित्रेश्वर धाम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भी लंबे समय से पानी जमा है। यह मार्ग प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और छोटे-बड़े वाहनों…
बहरागोड़ा/संवाददाता बहरागोड़ा:-अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। बहरागोड़ा प्रखंड के खुदपुटली मौजा में जिला खनन इंस्पेक्टर अरविंद उरांव और अभिजीत मजूमदार के नेतृत्व में छापेमारी कर करीब 3000 सीएफटी अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया गया।कार्रवाई के दौरान अंचल अधिकारी राजा राम सिंह मुंडा और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त बालू को स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुंडा की जिम्मेदारी में सौंप दिया गया। साथ ही अधिकारियों ने अवैध भंडारण के पीछे शामिल लोगों की पहचान के…
बहरागोड़ा:-मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय हों कार्यकर्ता : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी…………. बहरागोड़ा/संवाददाता: -BAPI बहरागोड़ा:- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, जबकि अपात्र या फर्जी प्रविष्टियों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूरी की जानी चाहिए।बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबांध और पाटपुर पंचायत में भाजपा द्वारा नियुक्त बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने…
बरसोल/बहरागोड़ा:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पहली अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन, नियमित उपस्थिति और समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही विद्यालय के सामने संचालित सरकारी शराब दुकान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक **छोटा भुजंग टुडू** ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भूतिया पंचायत के मुखिया **बिधान चंद्र मांडी** शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया बिधान चंद्र मांडी ने कहा…
