
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI


बहरागोड़ा:-सावन माह में शिवभक्ति की आस्था पूरे चरम पर है। इसी कड़ी में बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित रमेश टायर दुकान के समीप **नायक कम्युनिकेशन** विश्वनाथ नायक की ओर से बाबा धाम चितरेश्वर जलाभिषेक के लिए जा रहे बोल बम श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा शिविर में कांवरियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें चाय एवं बिस्किट वितरित किए गए। श्रद्धालुओं ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।आयोजकों ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समाज में सेवा, सहयोग और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।सेवा कार्यक्रम में विश्वनाथ नायक, कल्याण शामल, मिहिर जाना, बापी, राजू सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।





