
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा :-बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत भवन के पीछे स्थित लैम्पस परिसर के समीप सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।अंचलाधिकारी **राजा राम सिंह मुंडा** के निर्देश पर शनिवार को अंचल कर्मचारी, हल्का अमीन, स्थानीय पुलिस बल तथा मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया **राम मुर्मू** की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने संबंधित भूमि की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और आसपास के लोगों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान संबंधित पक्ष को निर्देश दिया गया कि वह जमीन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज निर्धारित समय के भीतर अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही भूमि की वास्तविक स्थिति का निर्धारण किया जाएगा।अंचल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यदि जांच में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं यदि दस्तावेज वैध पाए जाते हैं, तो उसी आधार पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।प्रशासन ने दोहराया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




