
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा मेले से लौट रहे राजमिस्त्री की पत्थर से टकराकर गिरने से मौत, गांव में शोक………….


बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक



बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत
के बिरियाडीही टोला निवासी 40 वर्षीय राजमिस्त्री भूदेसर
कर्मकार की गिरने के कारण आकस्मिक मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मिली जानकारी के अनुसार,भूदेसर
कर्मकार शनिवार को मेला देखने के लिए चंद्रपुर गए थे. देर रात मेले से वापस लौटने के दौरान रास्ते में एक पत्थर से उनका पैर टकरा गया, जिससे वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोट आई.वहीं घायल अवस्था में ही स्थानीय लोगों ने उन्हें देख तुरंत उठाकर उनके घर पहुँचाया. लेकिन उपचार मिलने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. उधर रविवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुँची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया तथा अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.


