
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गम्हरिया चौक में इन दिनों पेयजल की समस्या से ग्रामीणों एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौक पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि शासन गम्हरिया चौक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पेयजल की समुचित व्यवस्था जरूरी है। गर्मी और उमस के बीच पानी की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों से चौक पर स्थायी पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नियमित रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाए तो स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी राहत मिलेगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि शासन गम्हरिया चौक पर लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।




