
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा सीमा से सटे ओडिशा के जामसोला स्थित सुवर्णरेखा नदी पुल पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल {OD11AM1169}पुल पर खड़ी कर नदी में छलांग लगाने की सूचना सामने आई। घटना के बाद बहरागोड़ा और ओडिशा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जामसोला पुल के बीचों-बीच एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली। आसपास मौजूद लोगों को जब मोटरसाइकिल पर संदेह हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद जांच में आशंका जताई गई कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुल से सुवर्णरेखा नदी में छलांग लगाई है।घटना के समय आसपास कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग कब और किस परिस्थिति में लगाई। पुलिस ने मोटरसाइकिल की जांच के बाद व्यक्ति की पहचान **रासबिहारी बेरा ** के रूप में की है। बताया जा रहा है कि वह ओडिशा के चंधुआ थाना क्षेत्र के चंधुआ निबासी है।पुलिस और स्थानीय स्तर पर नदी में उसकी तलाश की जा रही है। इन दिनों सुवर्णरेखा नदी में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है और तेज बहाव के साथ नदी काफी गहरी हो गई है, जिसके कारण तलाशी अभियान में पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में रासबिहारी साहू ने कथित रूप से नदी में छलांग लगाई।फिलहाल व्यक्ति के नदी में मिलने या उसके संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा तलाश अभियान जारी है।




