
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI


बहरागोड़ा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को झारखंड आंदोलन के शिल्पकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके संघर्ष, विचारों और जनहित के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के गठन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को जीवनभर मजबूती से आगे बढ़ाया। उनका संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।श्रद्धांजलि सभा में प्रो. श्याम मुर्मू, निर्मल दुबे, मिंटू पाल, गुरुचरण मांडी, मुखिया पानसोरी हांसदा, रासबिहारी साहू, सुमित माईती, रिंकू माईती, जीत वाहन राउत, बिशु ओझा, जगदीश राय, बापी साहू, यदुपति राणा, बुद्धदेव साहू, समीर सोरेन सहित झामुमो के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के सपनों के झारखंड के निर्माण और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।





