
बहरागोड़ा/संवाददाता


बहरागोड़ा:–लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित वीपीआर माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्य के दौरान जान गंवाने वाले श्रमिक रवींद्र नाथ महतो के परिजनों को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) बहरागोड़ा प्रखण्ड कमिटी की पुरजोर पहल के बाद न्याय मिल गया है। कंपनी प्रबंधन और जेएलकेएम नेताओं के बीच हुई सफल वार्ता के बाद मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपये की राशि देने पर बनी सहमति ।यह दुखद घटना 28 सितंबर शाम 03 बजे को बालूमाथ स्थित कंपनी परिसर में ड्यूटी के दौरान घटी थी। मृतक रवींद्र नाथ महतो बहरागोड़ा प्रखंड के स्वर्गछिड़ा गांव के रहने वाले थे और कंपनी के गैरेज विभाग में टायर-हेल्पर के पद पर कार्यरत थे।वार्ता में इन मुख्य बिंदुओं पर बनी सहमति:



• ₹12 लाख नगद भुगतान: जेएलकेएम की मध्यस्थता और दबाव के बाद कंपनी प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को मौके पर ही 12 लाख रुपये की नकद मुआवजा राशि सौंप दी है।
. शेष राशि 08 लाख रूपए अगला चालीस दिन के अंदर देने पर सहमति बनी।
• ₹11,000 मासिक पेंशन: परिवार के भविष्य के भरण-पोषण के लिए कंपनी हर महीने 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि देगी।
इन नेताओं की रही सराहनीय भूमिका:घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार को उनका हक दिलाने के लिए जेएलकेएम बहरागोड़ा प्रखंड की टीम मुस्तैद हो गई। जिला सचिव राजू महतो एवं बहरागोड़ा प्रखण्ड सचिव नवेंदु महतो ने कंपनी प्रबंधन के साथ आमने-सामने बैठकर पुरजोर तरीके से वार्ता की और इस ऐतिहासिक मुआवजे पर मुहर लगवाई।इस सफलता पर जेएलकेएम के कोल्हान उपाध्यक्ष कलन महतो ने दिवंगत श्रमिक रवींद्र नाथ महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में बहरागोड़ा से लातेहार तक जाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और नगद राशि सुरक्षित कराने में सहयोग के लिए जेऐलकेएम बहरागोड़ा टीम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।


