
बहरागोड़ा/सवाददाता:-BAPI


बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को आमसभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अर्धांधु प्रोहोराज ने की।आमसभा के दौरान पंचायत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को बैठक के समक्ष रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने संबंधित समस्याओं के समाधान तथा पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में ग्रामीणों की सहभागिता रही। ग्राम प्रधान ने आमसभा में उठाए गए विषयों पर आवश्यक पहल करने तथा संबंधित स्तर पर समस्याओं को रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।आमसभा के दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय और पंचायत के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।ए सभा के अंत में शासन गांव की वार्ड सदस्य sitikant जाना धन्यवाद करते हुए सभा को समाप्त किया। मौके पर उपस्थित निरंजन नायक,आशुतोष मिश्रा, अनूप नायक, जगन्नाथ नायक, गुरा दलाई, शांतनु दंडपाट, सोना दास, आदि लोग उपस्थित रहे





