
आदित्यपुर: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और नई दिल्ली में छात्रों व विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार शाम आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राज बागची के नेतृत्व में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।



कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के छात्र परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। उनका आरोप है कि नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए केंद्र सरकार की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों पर संसद में विस्तृत चर्चा, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा आंदोलन में शामिल छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की मांग की।



इस अवसर पर **पूर्व विधायक मलखान सिंह** ने आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दिया। कार्यक्रम में *नगर अध्यक्ष संतोष सिंह** *राणा सिंह** (इंटक प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रभारी), **के.पी. तिवारी** (इंटक जिला अध्यक्ष), **वैद्य संजय कुमार** (जिला प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष, सूचना अधिकार विभाग), देबु चटर्जी, प्रिंस सिंह, उपेंद्र शर्मा, सुरेश धारी, जगदीश नारायण चौबे, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, खिरोद सरदार, **रिजवान खान** (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक विभाग), अवधेश सिंह, , कमल नयन उर्फ अजीत कुमार, मुकेश कुमार, बृजेश सिंह, गम्भीर सिंह, समरेंद्र नाथ तिवारी, फुलाकांत झा, राजू रजक, उर्मिला, पूर्वी देवी, रानी शर्मा, सुमीनाथ, **गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर**, रमेश बालमुचू, रूईदास चाकी, मुबारक, मुन्ना सिंह, रामविचार राय, तुराम बांकिरा, राजा राम पाड़िया, राहुल यादव, मोमिन, तापस दास, इन्द्रकांत झा, बासेत हांसदा, अवध बिहारी सिंह, शैलेश पांडेय, आयान खान, अब्दुल हकीम, मो. दिलशाद, सुरज सिंह, सुरजभान सिंह, अमरजीत शर्मा, पियूष शर्मा, पिपुल पांडेय, प्रिंस कश्यप, सन्नी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


