
आदित्यपुर: नगर निगम में झामुमो के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता विशु महतो ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने झामुमो सरायकेला-खरसावां जिला युवा अध्यक्ष भुगलू सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह धरना जनता के हित की लड़ाई नहीं, बल्कि “नौटंकी” है।


विशु महतो ने कहा कि अगर वास्तव में आदित्यपुर की जनता के हित की लड़ाई लड़नी है, तो भुगलू सोरेन को झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ धरना देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट है, लेकिन समाधान के बजाय यह मामला सरकारी स्तर पर उलझा हुआ है।भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार है और नगर निगम प्रशासन पर भी उनकी ही कार्यशैली का प्रभाव दिखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है और निगम प्रशासन को आदित्यपुर की जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।



विशु महतो ने दावा किया कि आदित्यपुर की जनता सब देख और समझ रही है तथा आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
*भाजपा नेता विशु महतो का झामुमो और राज्य सरकार पर बड़ा आरोप, पानी संकट को लेकर साधा निशाना*


