
पानी की समस्या पर युवा, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने समूह चर्चा के माध्यम से जल संसाधन मानचित्र तैयार किया, जिसमें खराब चपकालों की मर्मती, सिंचाई व्यवस्था के लिए नहर गहरीकरण, कुआं की मर्मती, तालाबों की स्थिति एवं जल मीनारो की स्थिति दर्शाई गई, बुजुर्गों के समुह ने बढ़ती जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताई 2 पीढ़ी पहले पानी की स्थिति क्या थी पर कहानी के माध्यम से युवाओं के बीच बाते रखी,


जल स्रोतों के स्थलों से संस्कृति जुड़ाव रहा है जो आज की युवा भूलते जा रहे हैं, जल स्रोतों के स्थलों की पवित्रता और उसकी सांस्कृतिक महत्व बचाए रखना हम सब की जिम्मेदारी, चर्चा स्थल से ही पीएचडी विभाग के संबंध अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दिया गया अधिकारी द्वारा त्वरित चापा नल मरमती करने का आसान आश्वासन मिला बागुरडीह गांव को,



अपना अधिकार संगठन, हो समाज महासभा एवं मुंडा मनकी के संयुक्त तत्वाधान में यह अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान कुचाई प्रखंड के 10 गांव एवं खरसावां प्रखंड के 10 गांव में चलाया जा रहा है यात्रा पूर्ण होने के उपरांत पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधि, जल संबंधित विभाग के अधिकारी, स्थानीय पत्रकार, सामाजिक संगठन के अधिकारी एवं मुंडा मानकी शामिल रहेंगे इस संवाद में समन्वय स्थापित करते हुए सिंचाई एवं शुद्ध पीने के पानी पर समाधान के रास्ते तालासने का प्रयास किया जाएगा।
आज की बैठक ग्राम मुंडा सह ग्राम सभा अध्यक्ष श्री साधु चरण सोय की अध्यक्षता में संपन्न किया गया एवं ग्राम सभा सदस्य जाबी सोय, तुराम सोय, बागुन सोय, आकाश सोय,तुरी सोय, लक्ष्मी सोय,लिजय सोय,करन सोय,रामाय सोय,मोनोर गोप, चंद्रीका ताती,रेशमि गोप, सुखलाल गोप, श्याम सोय, सोमवार गोपीन रिना गोप,गोपीनाथ सोय,नामसी कुई, बसंती सोय,रामराई सोय,सेकनदर सोय, मनोज कुमार सोय,बूढन सिंह सोय आदि मौजूद रहे।


