
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बिटापुर पंचायत के परगानाथडीह बंदी तालाब में कल्भटे call bhent, सहित सिंचाई नाली निर्माण कार्य शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने नारियल फोड़ कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। उक्त योजना का निर्माण जिला परिषद सरायकेला खरसावां के 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत किया जाएगा। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा ने कहा कि नई सिंचाई नाली और कल्भटे के माध्यम से आसपास के खेती तक पानी पहुंचाया जाएगा जिससे किसान रबी ओर खरीफ दोनों फसलों की खेती कर सकेंगे। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, चंपा हेंब्रम, कमलेश केराई, अखिलेश महतो, बिषकठ प्रधान, डेविड माड़ी, समेत काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।




