
सरायकेला: प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान जीत मोहन महतो द्वारा निर्मित तालाब के जल की प्रतिष्ठा वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। अनुष्ठान पंडित यदुनंदन होता ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न कराया जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान जीत मोहन महतो ने अपनी निजी भूमि पर एक तालाब तथा दो स्नान घाट का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद तालाब के जल की विधिवत प्रतिष्ठा कर उसे धार्मिक एवं सामाजिक उपयोग के लिए समर्पित किया गया।


इस अवसर पर ग्राम प्रधान जीत मोहन महतो ने कहा कि हिन्दू धर्म में तालाबों को जल के देवता वरुण देव तथा माता लक्ष्मी का निवास माना जाता है। जल प्रतिष्ठा का उद्देश्य जल को पवित्र बनाना, उसे औषधीय गुणों से युक्त करना तथा पूरे स्थल को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिसिंचित करना होता है। उन्होंने बताया कि इस अनुष्ठान के बाद तालाब का जल दैनिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए उपयोग योग्य माना जाएगा।



अनुष्ठान के समापन पर यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो, लाल मोहन महतो, गौर दास, भैरब प्रधान, संतोष प्रधान, विशेश्वर प्रधान, शिवनाथ महतो, सपन महतो, रीना महतो, हेमसागर प्रधान, राहुल महतो, तुषार कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।


