
खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड अंतर्गत रिड़िंग पंचायत के ग्राम पतपत बरगीपुट में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन से जुड़े मुद्दों पर सामुदायिक संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर प्राकृतिक संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की गई,


इस दौरान ग्रामीणों की सहभागिता से गांव का सामुदायिक एवं जल संसाधन मानचित्र तैयार किया गया। मानचित्रण के माध्यम से जल स्रोतों, जंगलों, कृषि भूमि, सामुदायिक परिसंपत्तियों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया। साथ ही भविष्य में आवश्यक सुविधाओं एवं संसाधनों की जरूरतों को भी चिन्हित किया गया।



बैठक में जल संरक्षण, जल स्रोतों की स्थिति, बदलते मौसम और गांव के सामने मौजूद चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण गांव के सतत विकास और बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
महिलाओं ने जल, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सीधे परिवार और समुदाय के जीवन से जुड़ा है। वहीं युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, खेती, पलायन और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर अपनी चिंताएं एवं सुझाव रखे। उन्होंने गांव के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में बुजुर्गों ने गांव के इतिहास, पारंपरिक जल स्रोतों, जंगलों और आदिवासी ज्ञान से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान आज भी समुदाय के भविष्य को दिशा देने की क्षमता रखता है।
संवाद के दौरान यह बात उभरकर सामने आई कि जल, जंगल, जमीन, जैव विविधता, संस्कृति और आजीविका एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। इनके संरक्षण के बिना समुदाय के अस्तित्व, पहचान और भविष्य की कल्पना संभव नहीं है
कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि पानी लाने में ही उनके तीन-चार घंटे का समय बीत जाता है, कार्यक्रम स्थल से ही संबंधित पीएचडी विभाग के इंजीनियर को फोन लगाकर गांव में खराब पर पड़े चपकालों की मर्मती के लिए अनुरोध किया गया, इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों में मरवाती का कार्य किया जाएगा ।
इस बैठक में विशेष रूप से मनोज कुमार सोय, हरिओम प्रकाश, वीर सिंह सिजोई एवं गांव के राजकीसोर हासदा,दासाय मुंडा,दुलाल हांसदा, लखीराम सरदार,सामु मुंडा, गोलीयां मुंडा,समाद बोदरा,हेनसिह सरदार,मोहान सिंह हासदा,जुनीराम हासदा सोराय पाडीया,फुलमनी पाडीया,जसमती हासदा,बुधनी पाडीया, मोगरो हासदा,लीलमनी बोदरा,रुईबरी हांसदा,


