
रांची: झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही पूरे राज्य में निकाय चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनावी प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ होगी।


📌 मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:
-
28 जनवरी 2026 – निर्वाचन अधिसूचना जारी



-
29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 – नामांकन पत्र दाखिल
-
5 फरवरी 2026 – नामांकन पत्रों की जांच
-
6 फरवरी 2026 – नाम वापसी की अंतिम तिथि
-
7 फरवरी 2026 – चुनाव चिह्न (प्रतीक) आवंटन
-
23 फरवरी 2026 – मतदान (सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक)
-
27 फरवरी 2026 – मतगणना (सुबह 8 बजे से)
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए।
साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।


