
सरायकेला। फेसबुक मीटअप 2026 के आयोजन को लेकर गुरुवार को सदस्यों और साथियों की बैठक हुई। बैठक में मीटअप को बेहतर और यादगार बनाने के साथ आयोजन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने आयोजन की रूपरेखा, आपसी समन्वय और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।


बैठक में बताया गया कि फेसबुक मीटअप का आयोजन सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर में किया जाएगा। हालांकि, आयोजन की तारीख अभी तय नहीं की गई है। आगामी दिनों में तारीख एवं आयोजन स्थल को अंतिम रूप देकर इसकी जानकारी सभी सदस्यों के साथ साझा की जाएगी।



आयोजन के लिए दीपक महतो, माधव चंद्र साहू एवं रविकांत गोपे को संरक्षक बनाया गया है। वहीं स्वरूप कुमार दे , विशाल कुमार यादव, राहुल महतो, राजेश महतो, शुभाष तंतुबाई, सबिता महतो, देव ठाकुर, लक्ष्मण पुरान, संजय किस्कू, अमित परमानिक एवं संजीत महतो समेत अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि मीटअप का उद्देश्य फेसबुक से जुड़े लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना, आपसी सहयोग एवं संपर्क को मजबूत करना है। आयोजकों ने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। मीटअप की तिथि और स्थान की घोषणा जल्द किए जाने की बात कही गई है


